Sunday, November 29, 2026

Nothing Existed Except Nothing

Page 1 – The God

1. It seems easy to assume that someone is regularly monitoring our actions and, according to our deeds, determining our fate and rewarding or punishing us. This assumption becomes difficult to accept when someone says that God gives us everything and does all this in the name of testing us.

2. The universe is temporary. What existed before its birth, and what will remain after its end? If there was no beginning, then how can there be an end? If everything moves towards destruction, does God also move along with it?

3. What was the very first thing? If there was no first thing, then how did the first thing originate, and how was it created?

4. Where did consciousness originate? When the universe needs something to exist, does it require a foundation? If consciousness itself is responsible for its existence, then how did consciousness originate?

Page 2 – Questions About Nothingness and God

1. Is it possible to imagine nothingness? How can something exist when there is nothing? Is it possible for something to originate without a cause, or is it impossible for something to come from nothing?

2. Imagine God and consider Him as something that exists beyond everything. But then we must ask: What created God? Does God have a creator? If God created Himself, then how is that possible? If God has existed forever, then why is it difficult to accept that something else could also have existed forever?

3. Does the infinite universe have an end? If everything has an origin, then what is the origin of the universe?

Even if we consider that everything is created from something, we must still ask what created that original thing. If everything requires a creator, then who created the first creator?

Page 3 – The Origin of Existence and Nothingness

1. If consciousness is creating and expanding the universe, then what is the origin of consciousness? If consciousness itself is eternal, how did it come into existence?

2. There was a time when nothing existed. We can understand that existence came into existence when time and consciousness originated from a dimension called "Nothingness."

3. According to me, "Nothing" is a dimension in which time and consciousness did not exist.

Existence did not exist in that dimension of nothingness, and only nothingness could exist without existence.

One may ask what triggered nothingness to become the originating point of time and consciousness.

My answer is: "Nothing."

4. Nothingness itself may be responsible for the emergence of something. When something originates from nothing, it raises the question of how existence became possible.

Page 4 – Science and Nothingness (Part 2)

1. Expansion of the universe

For approximately 13.8 billion years, the universe has been expanding.

The origin of life took place on Earth. However, in the future, humans may expand beyond Earth through the medium of AI and other technologies.

AI may help humanity explore and inhabit places beyond Earth. Humans may eventually establish their presence outside Earth and expand their existence.

This raises another question: What will be the next requirement of humanity when it begins living beyond Earth?

2. Expansion of consciousness

Consciousness will continue to expand.

We think that life may exist elsewhere in the universe, but we must also remember that the first known life originated on Earth.

Now, humans are preparing to explore and establish life beyond Earth.

3. Nature and expansion

Nature seems to desire expansion. The expansion of consciousness is also a process of this expansion.

Nature may continue to create new possibilities and dimensions.

4. Nothing existed

"Nothing" existed, and when I say, "Nothing existed except Nothing," then it takes me to the very core of the existence of nothing.

Because nothing cannot reproduce something except when it can be established that the concept of nothingness is beyond human comprehension and the laws of all physics do not apply.

Page 5 – Nothing Existed Except Nothing

NOTHING EXISTED EXCEPT NOTHING

The concept of nothingness is beyond human comprehension, and the laws of all physics do not apply.

Note:
The probability of something happening from nothing must be beyond 100%, because only then can something come out of nothing.
This happened and must be happening elsewhere too, because only then could the existence of nothing be established.

We cannot simply bind physics into the laws that we understand.

The whole of something may someday give up into nothing by reversing time.

Contradiction must be there for disorder to stay in order.

Wednesday, November 25, 2026

दो भाई, दो सोच और समय का इंसाफ - पार्ट - 2 (पूर्व कथानक) अध्याय 11-14

गतांक से आगे.....

ग्यारहवां अध्याय:
दो लॉकडाउन और एक दुकान का अंत

शादी के 15 दिन के अंदर कोविड -19 आया और शादी के 1 माह के भीतर लॉकडाउन लग गया।

विनीश ने समझदारी से काम लेते हुए अनुभव से रिश्ते अच्छे किये और दिनेश मन ही मन अपनी खीज दबाता रहा और दोनों के रिश्ते अच्छे होते देखता रहा।

दिनेश ने अनुभव से दूरी बनाना चालू कर दिया और बाज़ार के कुछ पुराने सेठों से नजदीकियां बढ़ाईं। अनुभव ने दिनेश को सावचेत किया परंतु दिनेश ने साफ कह दिया कि विनीश से नजदीकियां होने के कारण अब वह उससे दूर रहने लगा था।

अनुभव ने विनीश और दिनेश के बीच सेतु बनने की कोशिश की लेकिन असफल रहा।

दिनेश आंतरिक कलह से पहले परेशान था तो एक दिन घर छोड़ कर चला गया।

अनुभव को रात को मालूम चला तो अपने मित्र के साथ पूरे शहर में दिनेश को ढूंढा पर वह नहीं मिला।

विनीश पर अपहरण का इल्ज़ाम लगना तय था इसलिए अगला भरतपुर निकल गया।

अगले दिन शाम को दिनेश की खबर आई कि वह परेशानी के कारण बिना बताए दूसरे राज्य में चले गए थे। अगले दिन वे घर आ गए थे और सब सुचारू हो गया था।

दिनेश की दुकान में अब पहले जैसा काम नहीं रह गया था जैसा अनुभव और साली के लड़के के समय था।

अनुभव और साली के लड़के को अलग से दुकान नहीं करनी थी पर उन्होनें की। दिनेश भावनाओं का भार नहीं सम्हाल सकता था और वह गलती करता चला गया।

कोविड के पहले लॉकडाउन के बाद बाजार उम्मीदों के साथ खुला। सब ज़िन्दा थे और जी रहे थे। कोविड वैक्सीनेशन होते होते एक साल निकल गया और धंधा कमज़ोर होता गया।

कोविड के दूसरे लॉकडाउन के बाद अनुभव ने अंततः दुकान बंद कर दी और घर के पास एक छोटी दुकान लेकर कार्य को सीमित कर दिया।

शादी के एक साल बाद दुकान बंद होना बाज़ार में इस बात को फिर से हवा दे गया कि शादी के लिए ही दुकान खोल रखी थी।

अनुभव को आगे बढ़ना था पर दिशा तय नहीं थी।

विनीश से ज़्यादा दिनेश को खुशी थी कि अनुभव चल गया।

बारहवां अध्याय:
पुरानी दुकान, नया अनुभव

विनीश, दिनेश और साली के लड़के का व्यापार चल रहा था। कोविड के झटकों के बाद पुश्तैनी जमीन के निपटारे से आए पैसों ने दोनों भाइयों को सहारा लगाया जबकि साली का लड़का अलग राह पर चल निकला था।

अनुभव कभी कभी बाज़ार आ जाया करता था और विनीश के अकाउंट्स देख लिया करता था जिससे विनीश की भी मदद हो जाया करती थी।

दिनेश का धंधा लगातार नीचे जा रहा था और अब वह गलत लोगों के संपर्क में आने लगा था जिस कारण दिनेश का मकान कब्जे में जाने वाला था।

दुकान पैसा खा रही थी और ब्याज वाले स्टॉक खा रहे थे। दिनेश का अनुभव की गारंटी पर जहां से माल आ रहा था वो भी थक गए थें।

2 साल बाद दिनेश ने थक कर दुकान बंद कर दी और दूर कही एक छूती दुकान ले ली।

दिनेश की खाली हुई दुकान साली के लड़के ने ले ली और 2 साल बाद खाली करके कहीं गुमनाम जगह गोदाम लेकर कार्य करने लगा।

सीमित कार्य के कारण अनुभव धार्मिक किताबें और अधिक पढ़ने लगा।

अब वह नए ब्राह्मणों के संपर्क में आने लगा जो शुद्ध पंडिताई करते थे। कुंडली के अनुसार अच्छा समय आ रहा था।

अनुभव का पुराना व्यवहार सबके प्रति अच्छा रहा था इसलिए वापस दुकान लेना कोई मुश्किल बात नहीं थी।

पहले वाली दुकान उपलब्ध थी और पुराने ग्राहक दुकान जानते थे इसलिए वही दुकान उपयुक्त थी। भगवान को छोड़ने से अच्छा भगवान पर छोड़ना उपयुक्त समझा।

दुकान लंगड़ी थी तो इस बार कम किराए में दुकान आ गई।

दुकान लेते ही शादी के लिए दुकान लेने वाली बात भी खत्म हो गई।

अच्छे विधि-विधान और साकार पूजा-पाठ से शुरू किया हुआ व्यापार तेजी में खुला। अच्छी बिक्री को की अनुभव ने पहले कभी नहीं देखी थी, अब देख रहा था।

इस बार तरीका अलग था। मार्जिन वाला समान गुप्त था और हर किसी को नहीं दिखाया जा रहा था।

आस पड़ोस वाले कुछ समझते उससे पहले बिक्री ने अच्छा जोर पकड़ लिया।

अनुभव को विनीश से एक प्राइवेट कंपनी के लोन का फायदा मिला हालांकि वह काफी महंगा पड़ा।

अनुभव इस बार काफी सावधानी से कदम बढ़ा रहा था। व्यापार की अनिश्चितताओं को समझते हुए उसने वकालत की पढ़ाई भी शुरू कर दी जो कि 3 साल में खत्म होनी थी। इसके माता-पिया, मामा, नाना सब वकील थे इसलिए वकालत को ध्यान में रख कर पढ़ाई हो सकती थी।

समय पर पूजा करना और पाठ करना दोनों ही काम सुचारू रूप से हो रहे थे। दुकान में कपूर और रामधुन चलती रहती थी।

वहीं दिनेश संघर्ष के निचले पायदान पर जा चुका था।

विनीश को कुछ बड़े लोन्स हो गए थे जिससे दुकान चलती रही।

तेरहवां अध्याय:


दिनेश का कार्य चूतीदुलन में नहीं चला और मुख्य बाजार में एक सस्ती दुकान लेकर वापस कार्य शुरू किया।

दिनेश ने 3 महीने वह दुकान चलाई और थोड़ी दूर एक बड़ी दुकान ली जहां से थोक विक्रेता का कार्य शुरू किया। यहां उन्हें टिकाव मिला।

उनका अनुभव तथा विनीश की दुकानों पर आना जाना शुरू हुआ तथा अनुभव के साथ लेन देन भी शुरू हुआ।

कुछ समय पश्चात दिनेश की साली के लड़के की शादी तय हो गई जिसमें दिनेश की भूमिका पिता तुल्य थी। यहनमलों चला तो अनुभव को झटका लगा कि जिस लड़के के लिए दिनेश इतना नकारात्मक बोलता था इसी की शादी में पिता तुल्य sthan पाकर क्यों कुलहुश हो रहे हैं? बाद में मालूम चला कि स्वयं की कुलदेवी के भी धोक दिलवा लाये थे। कुलद्रोह कि नई कहानी शु हो गई थी जिसकी परिणति विनीश द्वारा साली के ब्याह में जाने से हो गई क्योंकि विनीश भी खूब उल्टा-सीधा बोलता था साली के लड़के के लिए। 

जिस कुल का नाम अपने साथ जोड़ रखा था वह उन्होंने त्याग दिया है।

इधर, कुछ समय में अनुभव को व्यापार में गिरावट महसूस होने लगी। 

कारण नहीं मालूम चल रहा था। अब पैसों की परेशानी शुरू हुई। पिता मदद कर सकते थे परंतु वे दोबारा दुकान लेने के खिलाफ थे और अनुभव इस विश्वास में था कि अबकी बार दुकान चल सकेगी क्योंकि किराया काफी कम था और वो चली भी।

पैसों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए दिनेश ने बाजार के एक व्यक्ति ओजस कुमार से संपर्क करने के लिए कहा लेकिन दिनेश का नाम नहीं खोलने को कहा। अनुभव मान गया और रकम ले आया इस शर्त पर की ओजस से हुई लेन देन का मालूम दिनेश को नहीं पढ़ना चाहिए। अनुभव कैसे कहता कि दिनेश ने ही बोलनहाई आपसे पैसा लेने के लिये।

अनुभव ने दिनेश को सूचित कर दियाँकी बात गुप्त ही रहनी चाहिए जिसके लिए दिनेश तैयार था।

समय होने पर पैसा लौटाते समय अनुभव ने लिखित में ले लिया कि पैसा प्राप्त हो गया है लेकिन दिनेश को इस बारे में नहीं पता था।

दिनेश को पैसों की जरूरत थी तो उसने ओजस से बात की लेकिन उसने मना कर दिया कि अभी हाथ में नहीं है। जब दिनेश ने पूछा कि अनुभव का पैसा तो आ ही गया होगा ना तो वह व्यक्ति भौंचक्का रह गया कि इसे मैने क्यों बताया लें दें का। ओजस ने मना कर दिया कि नहीं अनुभव का पैसा नहीं आया है और वह अनुभव से नाराज़ रहने लगा।

उधर, दिनेश यह बात बाजार में लाने लगा कि अनुभव ने पैसा लिया और लौटाया नहीं। जब अनुभव को पता चला तो उसने लिखित सबूत सामने कर दिया और बात खत्म हो गई।

इसी दौरान दिनेश द्वारा अनुभव की दुकान के अंदर रखे गुप्त माल की सूचना दूसरी जगह पहुंचाई जाने लगी।

विनीश भी हमलावर हो गया था। परिवार और बाज़ार में अनुभव और उसके पिता वासुदेव के लिए उल्टा सीधा बोलने लगा।

अनुभव समझ गया था कि विभीषण ही लंका ढहाता है। व्यापार में रिश्तेदारी नहीं और रिश्तेदारी में व्यापार नहीं।

सबका पतन शुरू हो गया था। आस्था का सहारा लिया। दीपदान से लेकर हवन यज्ञ तक सम्पन्न करवाए गए। 

चीजें बदल रहीं थी और अनुभव परेशान रहने लगा। पूर्व में 7 साल चलाई गई दुकान अबकी बार 3 साल में ही हांफ गई?

12 साल की सबसे कम बिक्री के साथ अंततः दुकान बंद हुई मगर इस बार कर्ज़ा चुकाना दूभर हो गया। 

सबको विश्वास में लिया और दुकान ख़ाली करके वकालत के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की तैयारियों में लीन हो गया। 

इस दौरान विनीश ने खेल चालू रखा। उसने बाज़ार को मेरे खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया और सबको बोलने लगा कि अनुभव बाजार का पैसा खा कर भाग गया। उसने वासुदेव का भी नंबर कुछ अधम मनुष्यों को दिया।

चौदहवाँ अध्याय:
विनाश

अनुभव के व्यापार छोड़ने के बाद विनीश और दिनेश कुछ दिन तक खुश रहे और छाती चौड़ी करके बोलते रहे कि धंधा करना बच्चों का खेल नहीं है कि कोई भी दुकान खोल ले और काम के खा ले। अनुभव तो अपने बाप के पैसों पर उछलता था, असली संघर्ष तो इन दोनों ने देखा है।

विनीश के बड़े लड़के ने भी अनुभव को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जबकि वो तो अल्पबुद्धि वाला जीव था।

अनुभव के पिता ने विनीश की बदमाशी को समझते हुए उसके द्वारा बताई गई रकम को लिखावट में लिया और उसका भुगतान पूर्ण कर उसे मुक्त किया और अपने इष्ट को कहा कि अगर इसने गलत किया है तो ये भुगतेगा और अगर अनुभव ने गलत किया तो अनुभव भुगतेगा।

कुछ दिन बाद विनीश की खबर आयी। आधी रात को दुकान ख़ाली करके भाग गया। बाज़ार में किसी को समझ नहीं आ रहा था कि ये क्या हुआ। आज दिनेश और विनीश साथ हैं तथा कुल त्याग कर चुके हैं।

कथा निष्कर्ष:

विनीश, दिनेश और अनुभव की यह कहानी केवल तीन व्यक्तियों के संघर्ष और व्यावसायिक उतार-चढ़ाव की कहानी नहीं है, बल्कि यह मानवीय स्वभाव, पारिवारिक रिश्तों, महत्वाकांक्षा, स्वार्थ, विश्वास और आत्मसम्मान का आईना है।
विनीश ने अपनी वाकपटुता और सामाजिक प्रभाव से पहचान बनाई, दिनेश ने अपने बिक्री कौशल और मेहनत से मुकाम हासिल किया, जबकि अनुभव ने बार-बार असफलताओं का सामना करते हुए अपनी स्वतंत्र पहचान बनाने का प्रयास किया।

इस कहानी में सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जो लोग कभी एक-दूसरे के संघर्ष के साथी थे, वे समय के साथ एक-दूसरे की सफलता और असफलता के प्रतिस्पर्धी बन गए।
अंततः समय ने यह भी दिखाया कि किसी की सफलता स्थायी नहीं होती और किसी की असफलता अंतिम नहीं होती।
जीवन का वास्तविक मूल्य इस बात से तय नहीं होता कि आपने कितनी संपत्ति बनाई, कितनी बड़ी दुकान खोली या बाजार में कितनी प्रतिष्ठा हासिल की। असली मूल्य इस बात का है कि आपने अपने संघर्षों में कितना चरित्र बचाया, रिश्तों में कितनी ईमानदारी रखी और विपरीत परिस्थितियों में अपना आत्मसम्मान कितना सुरक्षित रखा।

क्योंकि दुकानें बंद हो सकती हैं, संपत्ति हाथ से निकल सकती है और बाजार की प्रतिष्ठा मिट सकती है, लेकिन ज्ञान, अनुभव, चरित्र और दोबारा खड़े होने का साहस ही मनुष्य की वास्तविक पूंजी है।


दो भाई, दो सोच और समय का इंसाफ - पार्ट - 2 (पूर्व कथानक) अध्याय 6-10

गतांक से आगे - 

छठा अध्याय:
नया आयाम - वासुदेव का लड़का अनुभव

विनीश और दिनेश एक दूसरे के विरोधी बन चुके थे। विनीश के पास वाकपटुता का हुनर था तो दिनेश के पास माल बेचने का। बाज़ार उसी का सगा होता है जो माल बेचता है और इस मामले में दिनेश आगे था।

जब दिनेश का व्यापार नीचे जाने की आहट देने लगा था तब वासुदेव का लड़का अनुभव काम सीखने दिनेश के पास आने लगा था। वह चुपचाप सब देख रहा था। कौन लोग दुकान में माल पर नज़र रख रहे हैं और कौन लोग उनको बातों में ले रहे हैं। अनुभव ने बताया तो दिनेश ने कहा कि इन्हीं से काम करना है।

दिनेश अनुभव को मजबूरी में ही झेल रहा था क्योंकि अनुभव कभी अभावों में नहीं रहा था। उसका लक्ष्य निर्माण सामग्री के काम को ऑनलाइन करने का था लेकिन पर्ची सिस्टम तथा माल की टूट-फूट का निस्तारण संभव नहीं होने के कारण अनुभव ने ऑनलाइन का विचार त्याग दिया।

अनुभव दुकान नहीं करना चाहता था और दुकान से हटने का मर्यादित तरीका ढूंढ रहा था क्योंकि मामला रिश्तेदारी का था।

वहीं दिनेश भी बिना बैर पाले अनुभव को हटाना चाहता था। उसने 3 महीने पूरे होते ही चुपचाप अनुभव के पिता को नई दुकान डालने के लिए राजी कर लिया जबकि अनुभव तैयार नहीं था।

नेताजी के भांजे की बाज़ार में अच्छी पकड़ थी इसलिए दिनेश ने उन्हें अनुभव के लिए दुकान ढूंढने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि इसको अभी 2 साल अपने पास ही रखो क्योंकि 3 महीने में कोई दुकानदारी नहीं सीखता है। 

दिनेश ने कहा कि मुझे चाचाजी को जवाब देना है। अमन बाकला अनुभव का चेहरा पढ़ चुका था और बेमन से दलाली का दस्तूर समझाया और कहा कि अभी और सोच लेना।

अमन बाकला ने कुछ दिन बाद पहली दुकान दिखाई जो कि विनीश का बेसमेंट था। अनुभव ने दिनेश को मन किया कि एक ही काम की दुकान ऊपर नीचे होने से दाेनों की दुकानदारी खराब होगी और रिश्तेदारी भी खराब होगी।

दिनेश को भी मालूम था कि यह बेसमेंट नहीं मिलेगा और जब विनीश को पता चलेगा तो वासुदेव के परिवार से उनके संबंधों में कड़वाहट आ जाएगी।

विनीश को मालूम चला और उसने बेसमेंट कैंसिल करवा दिया जिससे वासुदेव चिढ़ गये। दिनेश सफल रहा।

1 महीने बाद दूसरी दुकान देखी गई जो कि पीछे बीहड़ कि तरफ थी और वो भी 65000/- रुपए किराए पर। अनुभव ने मना कर दिया लेकिन दिनेश ने पूरा ज़ोर लगाया कि दुकान ले ले परंतु अनुभव ने नहीं ली।

अनुभव अब दिनेश के गले की हड्डी बनता जा रहा था। अनुभव ने स्वयं को दुकान के लिए राज़ी किया क्योंकि वो सॉफ्टवेयर में वापस नहीं जाना चाहता था और यही एकमात्र विकल्प उसके पास था। 

वह 50000/- से ज़्यादा किराया नहीं देना चाहता था क्योंकि दिनेश की दुकान पर 1 लाख तक की कमाई हो रही थी।

अनुभव के आने से दुकान की बिक्री बढ़ी थी लेकिन अनुभव येन-केन तरीके मुनाफ़ा कमाने से ज़्यादा ग्राहक को सत्य के दम पर पकड़ कर रखना पसंद करता था। अनुभव गलती पर था क्योंकि ग्राहक को सत्य पसंद नहीँ होता है, उसे तो रजनीगंधा-तुलसी और चाय पसंद होती है।

अनुभव बनिया होकर भी बनिया जैसा नहीं था। स्कूल और कॉलेज में ब्राह्मण समुदाय के लोगों से ही उसकी मित्रता हो पाती था। सौम्य स्वभाव के बावज़ूद भी वह कॉलेज में लड़ाइयों का हिस्सा रहा था।

सातवां अध्याय:
समय के हाथों बदलता अनुभव

दुकानदारी में उतरना अनुभव का एक गलत कदम होने वाला था।

दिनेश की दुकान पर आने के 10 महीने बाद एक दुकान उपलब्ध हुई जिसका किराया 70000/- रुपए था।

अमन बाकला ने कहा कि दुकान मनहूस है परंतु दिनेश अब तक भर चुका था। अनुभव कोई पैसा भी नहीं लेता था दुकान बैठने का जिससे दिनेश और दबाव महसूस कर रहा था।

दिनेश ने वासुदेव चाचा से कहा कि बेसमेंट वह ले लेगा 18-20 हज़ार में क्योंकि उनकी वाली दुकान में बेसमेंट उनके पास नहीं था। अब वासुदेव ने अनुभव को कहा कि 50 का किराया निकल सकता है तो ले लो। 

अनुभव ने दुकान ले ली। 

70000/- किराए के एग्रीमेंट के बाद दिनेश बेसमेंट लेने की बात से मुकर गया यह कहकर कि बाज़ार में काम कम है और दुकान के खर्चे भी नहीं निकल रहे हैं।

पूर्णिमा बुआ के यहां जब फूफाजी को यह बात पता लगी तो वो बोले कि जब दिनेश का खर्चा नहीं निकल रहा है तो अनुभव कैसे निकालेगा? फिर भी दुकान को चलाने की हिम्मत देखते हुये उन्हाेंने 1 साल तक दुकान चलाने का नुस्खा बताया और हिदायत दी कि पैसा टीके चुकाना है सबका।

अनुभव ने मुहूर्त करके दुकान चालू कर दी।

दुकान चालू करने के लिए माल की जरूरत होती है । दिनेश ने उस माल का इंतजाम करवाया जो आसानी से मिल जाता था और सबके पास था। 

उन्होनें मुख्य सैंपल्स के लिए किसी को नहीं कहा। उन्होंने अपनी साली के लड़के को भी अनुभव की मदद करने के लिए मन कर दिया हांलाकि वह चुपचाप उसकी मदद करता रहा। उसने अनुभव को स्टेशनरी का सामान लाकर दिया और 2 लोगों के सैंपल्स भी करवाए। अनुभव रिश्तेदारी और दुकानदारी में घर्षण को देख रहा था।

अनुभव को 6 महीने बीत गए थे लेकिन दुकानदारी जम नहीं पा रही थी। अनुभव दिवाली के बाद धंधा बंद करने का मन बना चुका था। 

उधर दिनेश ने गाड़ी खरीद ली थी और उनके शेयर के भाव वापस बढ़ गए थे।

अनुभव हमेशा की तरह दुकान पर खाली बैठा था कि तभी एक बाबा आया। उसने सेवा यानी पैसे के लिए कहा तो अनुभव ने बताया कि वह तो कुछ टाइम में दुकान ख़ाली करके जा रहा है इसलिए उसके पास देने के लिए कुछ नहीं है। बाबा ने कहा तू दे बस। अनुभव ने 100/- रुपए निकल कर दे दिये। बाबा शायद लालची था। वो बोला और दे। अनुभव ने 500/- रुपए और निकल कर दे दिये। बाबा ने कहा कि तू मुझे यहीं मिलेगा। वो चल गया और अनुभव भी अपने 600/- रुपए जाने का शोक मनाने लगा।

समय बीता। अनुभव को काम मिलने लगा। वह बाबा जब जब आता तब तब अनुभव वहां मिलता और इस दौरान 2 साल वो वहां नहीं था। संयोग।

धीरे धीरे उसके रिश्ते की भी बात चलने लगी।

नवां अध्याय:
एक और दुकान 

समय तेज़ी बीत रहा था।

दिनेश के पास उनकी साली का लड़का बैठ रहा था जो अभी 16 साल का था। अब दिनेश ने एक और दुकान खोलने का फैसला किया जो साली के लड़के को सम्हालने का फैसला किया।

50000/- रुपए मासिक किराये की भूतल की दुकान ली गई और साली के लड़के को बिठाया गया। अनुभव ने दुकान की बोहनी करवाई और अगले कुछ महीने में दुओं खूब चली।

लड़का प्रचार पा गया और अनुभव संघर्ष करता रहा।

दिनेश और लड़के की जुगलबंदी अच्छी चल रही थी जब तक नकली माल बनाने को लेकर बाज़ार में बात खुल गई।

कुछ समय पश्चात लड़के वाली दुकान पर लड़ाई झगड़े की खबर आने लगी। 2 साल में दुकान का बेड़ा गर्क हो गया और दिनेश तथा साली के परिवार में अलगाव हो गया।

दिनेश ने कहा कि लड़के ने नुकसान लगा दिया और .लड़के ने कहा कि दिनेश ने नुकसान लगा दिया।

दसवां अध्याय:
रिश्ते वाली दुकान

अनुभव व्यवहारिक बातचीत करता था लेकिन पूजा पाठी नहीं था। वह सांख्य और वेदांत को समझने वाला व्यक्ति था न कि साकार उपासना करने वाला व्यक्ति। बाज़ार साकार उपासकों का था जहां हद दर्जे के कर्मकाण्ड करने वालों को अच्छा समझा जाता था। बाज़ार राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों का था जबकि अनुभव वैज्ञानिक और तार्किक दृष्टि से राष्ट्र की अवधारणा को देखता था।

अनुभव सावरकर के पुण्यभूमि वाली विचारधारा के नजदीक था जबकि बाज़ार के अधिकतर लोग गोडसे-उपासक थे। दरअसल उनके मन के खोखलेपन और बौद्धिक दिवालियेपन को राष्ट्रवाद की चादर ने धमक रखा था। एक पुराने व्यापारी ने अनुभव को कहा कि बाज़ार मुनाफ़े का गढ़ होता है जहां राष्ट्रवाद भी बिक जाता है।

अनुभव का काम चलता रहा परंतु इतना ही कि टिका रहे । शादी की बात चलती थी लेकिन जब रिश्ते वाले दुकान आते और पूछे कि कितना कमाते हो तो अनुभव सच बता दिया करता था कि दुकान के खर्चे काटकर 30000/- रुपए से ज्यादा नेट प्रॉफिट नहीं होता है। अनुभव की समस्या थी कि वह झूठ नहीं बोल पा रहा था। 

नोटबंदी हो गई थी और अनुभव का धंधा 50 दिन में 25% ही रह गया।

6 माह पश्चात जीएसटी आया और कमज़ोर दुकान फिर झटका खायी।

इसके बाद बजरी बंद हुई और बाज़ार में नई सड़क का काम शून्य से शुरू हुआ जिससे व्यापार 3 महीने ठप्प रहा।

अनुभव दुनियादारी में कच्चा था इसीलिए वह भ्रष्ट और मानसिक बीमार समाज के अनुरूप खुद को ढाल नहीं पाया। उसके दोनों भाई सामाजिक समझ के साथ नोटबंदी में भी काम कर रहे थे और वह दुकान की खाली दीवारों को ताकता रहता।

नेताजी के भांजे को अनुभव ने कहा कि छोटी दुकान दिलवा दो तो उन्होंने छोटी दुकान दिखवा दी। अनुभव बड़ी दुकान से छोटी दुकान में जाने का फैसला नहीं कर पाया और बड़ी दुकान को ही चलता रहा।

रिश्ते आते थे लेकिन बात आगे नहीं बढ़ती थी। अनुभव बता दिया करता था कि उसके दो भाइयों की दुकान भी है इस मार्केट में जिसके बाद वो रिश्ता कभी लौट कर नहीं आता था। यह बात होने लगी थी कि शायद दुकान ही इसलिए चला रहा कि शादी हो जाए। दिनेश ने अनुभव की दुकान का नाम रिश्ते वाली दुकान निकाल दिया था।

अनुभव ने रिश्ते देखने बंद कर दिए थे। विनीश और दिनेश सामने तो अच्छे बनते थे लेकिन उनके द्वारा चुपचाप शादी के रिश्ते देखने के लिए कहे गए नकारात्मक शब्द असर करने लगे थे। वो भी चाहते थे कि मेरी शादी विजातिय परिवार में हो जाए।

रिश्ते आने बंद हो चुके थे और अनुभव भी बात नहीं करना चाहता था। एक दिन अचानक 3 लोग उसकी दुकान आये और रिश्ते के सिलसिले में बात की। अनुभव बात नहीं करना चाहता था इसलिए उसने सारी बातें पहले ही ही बता दी। जैसे कि इतना किराया देकर दुकान शादी के लिए खोल रखी है, उमर हो रही है और कमाई बहुत कम है, ईत्यादि। 

रिश्ता परकोटे के प्रतिष्ठित परिवार का था जिनकी जानकारी मार्केट में पहले से ही थी। अनुभव ने एक काम अलग किया इस बार - अपने भाइयों विनीश और दिनेश का उल्लेख नहीं किया।

रिश्ता तय हुआ। काफी अड़चनों के बाद विवाह भी सम्पन्न हुआ। 

विनीश और दिनेश को पूरा सम्मान मिला। विनीश ने अपनी चिढ़ को दबाते हुए अच्छा साथ निभाया और पूरा समय अपनी गाड़ी उपलब्ध करवाई। दिनेश अधिक चिढ़ा हुआ था क्योंकि अनुभव के ससुर की दुकान के सामने ही कपड़े की दुकान पर वह काम किया करता था। 

आगे जारी है.....

Monday, November 23, 2026

दो भाई, दो सोच और समय का इंसाफ - पार्ट - 2 (पूर्व कथानक) अध्याय 1-5

भूमिका - 

एक परिवार था, जिसमें छह भाई और एक बहन थे। उन्हीं भाइयों में से एक थे कैवल्य, जिनके 4 बेटे और एक बेटी थी—विनीश, सुकेश, दिनेश और सबसे बड़ा लक्ष्मीनारायण जो अपनी नानी के गोद चला गया था। बेटी सपना की शादी दादा ने जल्द ही करवा दी थी। सुकेश की सोचने समझने की शक्ति उम्र के अनुसार नहीं बढ़ी थी।  विनीश और दिनेश ही समझदार थे लेकिन किस्मत ने दोनों भाइयों के जीवन की राहें कुछ अलग ही लिख रखी थीं।

कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण विनीश और दिनेश के पिता कैवल्य को अपना पुश्तैनी घर छोड़कर गुमनामी में एक पहाड़ी की झोंपड़ी में जीवन बिताने को मजबूर होना पड़ा था जहां बारिश में भोले-भाले बच्चे भूख को अपना नसीब समझकर छत से टपकती बूँदों को पीकर अक्कड़-बक्कड़ खेलकर सो जाते थे। 

कब बुखार आया और कब चला गया, पता नहीं लगता था। सांप बिच्छू काट लेते तो भी रोने के अलावा कोई उपाय नहीं था क्योंकि बिना पैसे के तो कोई दुआ भी नहीं देता तो दवा कहां से ही आती।

दरिद्रता का अभिशाप अभी झेलना था।

इस तरह कैवल्य के बच्चों का बचपन घोर संघर्षों में बीता। पढ़ाई-लिखाई का सपना अधूरा रह गया और कम उम्र में ही दोनों को परिवार का पेट पालने के लिए काम की तलाश करनी पड़ी।

उस कठिन समय में उनके पिता परसराम बिहारी, भाई वासुदेव और बहन पूर्णिमा ने उनका साथ दिया। जब अपने ही जीवन की मुश्किलों से जूझ रहे थे, तब इन ख़ास रिश्तेदारों ने परिवार के प्रति अपने कर्तव्य को निभाया।

विनीश, सुकेश और दिनेश अपने दादा के घर आते रहते थे पर खराब आर्थिक स्थिति के कारण बाकी बच्चों से कभी घुल मिल नहीं पाये।

विनीश और दिनेश बहुत जल्दी पैसे की आवाज़ समझने लगे थे।

पहला अध्याय : 
विनीश का संघर्ष और सफलता की शुरुआत

विनीश को अपने दादा और चाचाओं का भरपूर सहयोग मिला। व्यावसायिक जीवन की शुरुआत उसने एक होटल में छोटे-मोटे काम करने से की। उसके लिए काम छोटा या बड़ा नहीं था, क्योंकि उसे मालूम था कि खाली हाथ बैठने से बेहतर है कि मेहनत की जाए।

बाद में दादा की सिफारिश से उसे एक रिश्तेदार के फाइबर चद्दरों के व्यवसाय में सहायक के रूप में काम करने का अवसर मिला। इसके बाद दादा और चाचा के प्रयासों से वह एक दूसरे व्यवसाय से जुड़ा जो कि निर्माण सामग्री के बेचान से संबंधित था।

विनीश ने इस अवसर को केवल नौकरी नहीं समझा, बल्कि सीखने का माध्यम बनाया। उसने काम को बारीकी से समझा, अनुभव हासिल किया और धीरे-धीरे अपनी कार्यक्षमता से लोगों का विश्वास जीतने लगा।

हालाँकि, जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव अभी बाकी था—उसकी शादी।

परिवार की ओर से कई प्रयास किए गए, लेकिन बात कहीं बन नहीं बन पाई।

आखिरकार उसकी बहन सपना, जिसकी शादी काफी पहले हो चुकी थी, ने दूसरे राज्य में रहने वाले एक अन्य जाति के जाने-माने परिवार से उसका रिश्ता तय करवाने का प्रयास किया।

रिश्ता लगभग तय होने की स्थिति में था।

लड़की वालों ने पूछा कि जिस दुकान पर विनीश काम करता है, वह उसकी अपनी है या वह वहाँ नौकरी करता है?

विनीश ने जवाब दिया कि दुकान उसकी अपनी है। विनीश समाज की चालाकियों के अनुसार खुद को ढाल चुका था।

उसकी बहन ने भी इस रिश्ते को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। दुकान के पास में एक शानदार मकान किराये पर लिया गया। उसमें वॉशिंग मशीन, फ्रिज, सोफा सेट, टेलीविजन, म्यूजिक सिस्टम और जरूरत की तमाम चीजें जुटाई गईं, ताकि शादी में किसी प्रकार की कमी महसूस न हो।

परिवार के कुछ सदस्य इस अंतरजातीय विवाह के पक्ष में नहीं थे। लेकिन एक महत्वपूर्ण बात यह भी थी कि विरोध करने वालों में से किसी ने यह आश्वासन नहीं दिया कि यदि यह रिश्ता तोड़ दिया गया तो वे उसी जाति में विनीश के लिए कोई अच्छा रिश्ता सुनिश्चित करवा देंगे।

आखिरकार शादी हो गई।

शादी के बाद विनीश के जीवन में मानो सफलता का नया अध्याय शुरू हो गया। उसका काम बढ़ने लगा और वह अपने क्षेत्र में पहचान बनाने लगा।

दूसरा अध्याय : 
विश्वास की विरासत और एक बड़ा फैसला

विनीश के दादा ने कभी उसके पिता कैवल्य को एक प्लॉट दिया था। लेकिन परिवार में कुछ परिस्थितियाँ ऐसी बनीं कि दादा को कैवल्य के व्यवहार पर संदेह होने लगा।

उन्होंने उस प्लॉट को विनीश के नाम कर दिया।

इसके पीछे एक उम्मीद थी।

विनीश परिवार में बड़ा था। उसकी बातचीत, व्यवहार और समझदारी देखकर दादा को विश्वास था कि वह भविष्य में अपने छोटे भाई-बहनों के साथ न्याय करेगा और परिवार की विरासत को सबके हित में संभालेगा।

यह केवल जमीन का हस्तांतरण नहीं था, बल्कि एक बुजुर्ग का अपने पोते पर जताया गया विश्वास था।

विनीश ने काम में खूब तरक्की की, लेकिन जिस व्यवसाय में वह काम कर रहा था, वह रहस्यमय परिस्थितियों में बंद हो गया।

इसके बाद उसने कुछ अन्य व्यवसायों में भी हाथ आजमाया, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

आखिरकार उसने अपना व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। उसने उसी नाम और उसी फोन नंबर से अपना काम शुरू किया, जिस नाम और नंबर से वह पहले वाले प्रतिष्ठान में काम करता था।

दुकान बेसमेंट की थी लेकिन धीरे-धीरे उसका व्यवसाय चल निकला और उसने अपनी एक अलग पहचान बना ली।

इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए उसकी बहन ने आर्थिक मदद भी की।

दुकान के भूतल पर बैठा दुकानदार जलन से लाल हो गया और अपनी पहचान का फ़ायदा उठाकर विनीश की दुकान ख़ाली करवा कर उसे सड़क पर पहुंचा दिया। 

विनीश ने दुकान ख़ाली कर सामान और फर्नीचर घर के बाहर सड़क पर रखा जो कि बारिश में भीगता रहता था। विनीश बाजार में पूरा ज़ोर लगा रहा था कि एक दुकान मिल जाए लेकिन 35000/- रुपए किराए से नीचे कोई दुकान नहीं मिल रही थी। एक दुकान 35000/- रुपए में तय हुई जो कि बाद में बाज़ार के सेठों की मस्ती में 38000/- रुपए में लेनी पड़ी।

दुकान लेते ही विनीश ठान चुका था कि आर भी यहीं और पार भी यहीं।

विनीश की जिंदगी में संघर्षों के बाद सफलता का एक नया दौर शुरू हो चुका था।

तीसरा अध्याय : 
दिनेश—एक हुनरमंद इंसान की अनकही कहानी

दूसरी ओर दिनेश का जीवन कुछ अलग था।

वह एक कपड़े की दुकान पर बहुत कम वेतन में काम करता था। लेकिन उसके अंदर एक ऐसी प्रतिभा थी, जो हर किसी में नहीं होती।

वह जन्मजात सेल्समैन था।

ग्राहक को समझना, उसकी जरूरत पहचानना, सामान की खूबियाँ बताना और उसे खरीदने के लिए प्रेरित करना—यह सब उसके स्वभाव में था।

लेकिन परिस्थितियों ने उसकी प्रतिभा को कभी सही अवसर नहीं दिया। उसमें एक भारी कमी थी कि वह भावनाओं के भार को नहीं सम्हाल पाता था।

उसका जीवन एक मुसाफिर जैसा था। समय पर घर आना, समय पर काम पर जाना और सीमित आमदनी में जीवन गुजारना ही उसकी दिनचर्या थी।

फिर भी उसके मन में अपने बड़े भाई विनीश के प्रति कोई ईर्ष्या नहीं थी।

वह भाई की तरक्की देखकर खुश होता था। उसे लगता था कि अगर उसका भाई आगे बढ़ रहा है, तो यह पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है।

लेकिन उसे क्या पता था कि जीवन का अगला मोड़ उसके लिए एक बड़ी परीक्षा लेकर आने वाला है।

चौथा अध्याय : 
विश्वास, निर्भरता और रिश्तों में आती दरार

विनीश ने अपने नाम पर दर्ज उस प्लॉट को बेच दिया, जो मूल रूप से उसके पिता को दादा की ओर से उपहार स्वरूप मिला था।

दिनेश को उम्मीद थी कि उस संपत्ति में उसका भी कोई हिस्सा या साझेदारी होगी, लेकिन विनीश ने अपने भाई को साझेदार बनाने के बजाय अपनी पत्नी को साझेदार बनाया।

दिनेश ने कोई विरोध नहीं किया।

उसने शायद यही सोचा कि बड़ा भाई जो कर रहा है, परिवार के हित में ही कर रहा होगा।

कुछ समय बाद विनीश ने दिनेश को अपनी नौकरी छोड़कर अपने व्यवसाय में शामिल होने के लिए कहा।

दिनेश ने बिना देर किए नौकरी छोड़ दी।

विनीश ने उसे व्यवसाय का हर काम सिखाया। दिनेश ने भी पूरी लगन से सब कुछ सीखा। वह न केवल काम को समझने लगा, बल्कि अपनी जन्मजात बिक्री क्षमता के कारण ग्राहकों के बीच लोकप्रिय भी होने लगा।

दोनों भाई एक ही व्यवसाय में साथ काम करने लगे।

विनीश ने दिनेश के लिए अपने ससुराल पक्ष के ही परिवार में रिश्ता तलाशा और उसका विवाह तय करवा दिया।

दिनेश का विवाह हो गया था। परंतु..........

दिनेश पूरी तरह आर्थिक रूप से विनीश पर निर्भर था। उसकी हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए उसे बड़े भाई की ओर देखना पड़ता था।

दिनेश की पत्नी को यह स्थिति पसंद नहीं थी।

एक दिन जब घर के मालिकाना हक के बारे में सवाल हुआ, तो दिनेश ने साफ-साफ कहा कि घर उसके नाम पर नहीं है, बल्कि उसका मालिकाना हक विनीश के पास है।

यहीं से रिश्तों में बदलाव आने लगा।

धीरे-धीरे दोनों भाइयों के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा। जिस रिश्ते की नींव कभी विश्वास पर रखी गई थी, उसमें अब अधिकार, स्वामित्व और असुरक्षा के सवाल खड़े होने लगे।

इसी दौरान दादी के निधन के बाद चांदी और उनके कुछ सामान का बंटवारा हुआ जो विनीश ने रख लिया और दिनेश को मालूम ही नहीं चला कि ऐसा कुछ बंटवारा भी हुआ है। 

इसके बाद उनके पिता कैवल्य के पास रिटायरमेंट का 57 लाख रुपया आया जो कि विनीश ने बताया कि पिताजी ने वैष्णो देवी के चढ़ा दिया जबकि कैवल्य ने अपने भाई परमानंद और वासुदेव को बताया कि विनीश ने खूब शराब पिला कर कैवल्य से पैसो के हस्तांतरण लिए अंगूठे का निशान लगवा लिया।

दादा परसराम बिहारी की मृत्यु के बाद विनीश के पिता के हिस्से में 100 ग्राम सोना आया जो कि विनीश के कब्ज़े में गया और विनीश से जब घर के बड़ों ने पूछा कि दिनेश का हिस्सा क्यों नहीं दिया तो जवाब मिला कि सोना चोरी हो गया।

दिनेश ने अपने रहने के लिए घर की दूसरी मंजिल पर कमरे बनवाने शुरू किए। विनीश सब कुछ चुपचाप देखता रहा।लेकिन जैसे ही निर्माण पूरा हुआ, परिस्थितियों ने अचानक करवट ली।

विनीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनेश संपत्ति पर अवैध कब्जा करना चाहता है।

आखिरकार दिनेश को घर छोड़ना पड़ा। दूसरी मंजिल बनाने में उसने जितना पैसा लगाया था, उतनी रकम उसे मुआवजे के रूप में देकर संपत्ति के बंटवारे का मामला समाप्त कर दिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम में मोहल्ले के लोगों ने भी विनीश का पक्ष लिया।

इधर परिवार में सब बड़े लोगों ने दिनेश का साथ दिया परंतु काग़ज़ विनीश के हक में होने से कुछ नहीं कर सके। विनीश की अपने भाई के साथ की गई धोखाधड़ी और परिस्थितियों को देखते हुए वासुदेव ने दिनेश का पुश्तैनी घर में हक़ सुरक्षित रखा और उनके हिस्से का उन्हें वादा किया जो कि बाद में पूरा भी हुआ।

परंतु अभी तो दिनेश के पास न घर रहा, न स्थायी आर्थिक सहारा और न ही वह पुराना पारिवारिक वातावरण, जिसमें वह कभी निश्चिंत होकर रहा करता था।

जिस बड़े भाई की सफलता पर वह कभी गर्व करता था, उसी के साथ उसका रिश्ता अब एक अलग मोड़ पर आ चुका था।

वह कभी कभी अपने वासुदेव चाचा के घर आ जाता था जहां खाना खाकर वह तृप्त होता था क्योंकि दिनेश के पास बड़े भाई से अलगाव के बाद परिवार में वासुदेव चाचा ही बचे थे जिनके पास वह अपनत्व पाता था।

पाँचवाँ अध्याय : 
टूटकर भी खड़ा होना ही असली जीत है

दिनेश के सामने अब जीवन की सबसे बड़ी चुनौती थी—दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होना।

उसने हार नहीं मानी।

कुछ समय तक उसने एक अधम व्यक्ति के साथ काम किया और उसके व्यवसाय को स्थापित करने में अपनी पूरी मेहनत लगा दी। लगभग दस महीने बाद उसने वहाँ से अलग होने का फैसला किया।

अब उसके सामने अपना व्यवसाय शुरू करने का विचार था, लेकिन पूंजी नहीं थी। 

दिनेश बाज़ार में अच्छी पकड़ रखने वाले नेताजी के भांजे अमन बाकला के कंधे पर सर रख कर रोया और 45000/- रुपये किराए पर बड़ी दुकान ले ली।

इस कठिन समय में उसने अपने साले से आर्थिक मदद ली और अपना व्यवसाय शुरू कर दिया।

उसने अपनी साली के बेटे को भी अपने साथ काम पर रख लिया। यह उसके ऊपर एक पारिवारिक दायित्व था, जिसे उसने निभाने का फैसला किया।

दिनेश ने वही व्यवसाय शुरू किया, जिसमें उसका वर्षों का अनुभव था और जिसमें उसका भाई विनीश पहले से स्थापित हो चुका था।

लेकिन इस बार दिनेश के पास न बड़े भाई का सहारा था, न किसी बड़े बुजुर्ग की सिफारिश और न ही कोई मजबूत आर्थिक पृष्ठभूमि।

उसके पास केवल तीन चीजें थीं—

वर्षों का अनुभव।
ग्राहकों को समझने और बेचने का अद्भुत हुनर।
विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानने का जज्बा।

और इन तीनों ने मिलकर चमत्कार कर दिया।

दिनेश ने अपनी मेहनत और बिक्री कौशल से बहुत तेजी से तरक्की की। उसका व्यवसाय चल निकला। जिन लोगों ने कभी उसे एक मामूली कर्मचारी के रूप में देखा था, वे अब उसकी सफलता को देखकर हैरान थे।

कुछ लोग उसकी तरक्की से खुश थे, तो कुछ उससे ईर्ष्या करने लगे। दिनेश की रातों-रात प्रगति देख जलोकड़ों के एक टोले को भयंकर जलन हुई और दिनेश की दुकान के अंदर आकर बात करने के बहाने माल का जायज़ा लेने लगे और बिक्री के तरीके भांपने लगे। 

इसके उलट दिनेश को लगा कि बड़े लोगों अब दोस्ती हो जाएगी लेकिन वो यह समझ नहीं पाया कि भेड़िया कभी भेड़ से दोस्ती नहीं करता, वो सिर्फ उसका भक्षक है। दिनेश अपनी तारीफ़ नहीं सम्हाल पा रहा था क्योंकि भावनाओं का भार उसको दबा देता था। 

दिनेश के थोक विक्रेता अधिकतर वही थे जो कि विनीश के विक्रेता थे इसलिए दोनों की बातें आपस में घूम रही थी जिसका फायदा विक्रेताओं को हो रहा था। 

दिनेश एकतरफा कमाई कर रहा था और बाज़ार में उगते सूरज को सलाम होता है इसीलिए जिन थोक विक्रेताओं ने दिनेश को शुरू में मुंह नहीं लगाया था वो ही अब उन्हें "दिनेश जी, थोड़ा हम पर भी कृपा कर दीजिए" बोलने लगे थे। दिनेश पर्ची बिना देखे हिसाब करता था जिस कारण कई थोक विक्रेताओं के बच्चों की स्कूल की फीस का मुफ्त में ही इंतजाम हो जाया करता था। 

दिनेश के लिए पैसा सम्हालना नई बात थी। पवन नामक व्यक्ति ने दो लाख उधार मांगा और दिनेश ने दे दिया। दिनेश को मदद करके अच्छा लगा।

मकराना के एक ग्राहक ने दिनेश के जिगरे को समझ लिया और खूब काम दिया।

सफलता का स्वाद दिनेश को अच्छा लग रहा था। अब दिनेश महंगी अंगूठी, चेन, फर्नीचर और आलीशान मकान के सपने को पूरा कर रहा था। गाड़ी अभी बाकी थी।

दिनेश के नए व्यवसाय की सफलता ज्यादा समय तक एक जैसी नहीं रही थी। धीरे-धीरे बिक्री में गिरावट आने लगी। लेकिन इसके बावजूद दिनेश ने अपने व्यवसाय को पूरी तरह डूबने नहीं दिया। उसने कम से कम इतनी बिक्री बनाए रखी कि व्यवसाय चलता रहे और जीवन की गाड़ी आगे बढ़ती रहे।

यहाँ तक आते-आते दिनेश ने एक बात सीख ली थी—
जिस इंसान ने जीवन में कभी अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर नहीं पाया हो, जब वह पहली बार अपने दम पर खड़ा होता है, तो उसकी असली ताकत दुनिया के सामने आती है।

आगे जारी है.......

Saturday, November 21, 2026

दो भाई, दो सोच और समय का इंसाफ

एक ऐसी कहानी, जिसमें रिश्ते भी हैं, स्वार्थ भी और जिंदगी का कड़वा सबक भी।

एक परिवार में दो भाई थे—बड़ा भाई विनीश और छोटा भाई दिनेश।

विनीश बड़ा था, इसलिए परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद, विश्वास और विशेष स्नेह हमेशा उसे मिलता रहा। परिवार में बड़े होने के नाते उसकी बात को अधिक महत्व दिया जाता था।

उनके पिता किसी कारणवश जेल में थे। ऐसे कठिन समय में परिवार की जिम्मेदारी विनीश के कंधों पर आ गई।परिस्थितियों ने उसे कम उम्र में ही परिवार का मुखिया बना दिया।

विनीश चतुर, तेज दिमाग और दुनियादारी को समझने वाला व्यक्ति था। उसे मालूम था कि अपने हितों को कैसे सुरक्षित रखना है और परिस्थितियों का फायदा कैसे उठाना है।

इसके विपरीत दिनेश बेहद सीधा-सादा, भोला और दुनियादारी से अनजान था। वह न तो चालाकियां समझता था और न ही रिश्तों में छिपे स्वार्थ को पहचान पाता था।

समय के साथ विनीश ने अपनी चतुराई का इस्तेमाल करते हुए परिवार की सारी संपत्ति अपने कब्जे में कर ली। दिनेश ने न तो इसका विरोध किया और न ही अपने हिस्से के लिए कोई विशेष प्रयास किया। उसे शायद यह भरोसा था कि बड़े भाई के रहते उसे अपने अधिकारों की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

लेकिन विनीश ने एक कदम और आगे बढ़कर दिनेश को घर से ही बाहर निकाल दिया।

दिनेश ने अपनी जिंदगी का सबसे कठिन दौर देखा। जिस घर को वह अपना समझता था, वहां अब उसके लिए कोई जगह नहीं थी। उसने संघर्ष किया, मुश्किलें झेलीं और अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश की।

वक्त गुजरता गया।

फिर जिंदगी ने करवट बदली।

विनीश, जिसने कभी अपनी चतुराई और संपत्ति के बल पर परिवार में अपना दबदबा बनाया था, व्यापार में लगातार नुकसान उठाने लगा। धीरे-धीरे उसकी सारी संपत्ति खत्म हो गई। कर्ज बढ़ता गया और बाजार के लेनदारों का दबाव इतना बढ़ गया कि उसे उनसे बचने के लिए छिपना पड़ने लगा।

आज परिस्थितियां बिल्कुल बदल चुकी थीं।

जिस छोटे भाई को उसने कभी घर से निकाल दिया था, वही दिनेश अब उसकी मदद कर रहा था। दिनेश उसे आर्थिक सहायता देता, बाजार के लोगों और कर्ज देने वालों से बचने में मदद करता और हर मुश्किल समय में उसके साथ खड़ा रहता।

लेकिन कहानी का सबसे दुखद पहलू अभी बाकी था।

विनीश आज भी दिनेश को वही पुराना भोला और मूर्ख इंसान समझता था। उसकी मदद लेने के बावजूद वह अपने फायदे के लिए उसका इस्तेमाल करता था। उसे लगता था कि दिनेश को कुछ समझ नहीं आता और वह हमेशा उसकी बातों में आ जाएगा।

और दिनेश?

वह आज भी अपने बड़े भाई के लिए सब कुछ करने को तैयार था। उसे शायद अब भी उम्मीद थी कि एक दिन उसका भाई उसके प्रेम, त्याग और मदद की कद्र करेगा।

लेकिन यहां एक बड़ा सवाल खड़ा होता है—
क्या दिनेश वास्तव में मूर्ख है, या विनीश अपनी चतुराई के अहंकार में इंसानियत का अर्थ ही भूल चुका है?

दिनेश का अपने भाई की मदद करना उसकी महानता हो सकती है, लेकिन अपने आत्मसम्मान को बार-बार कुचलने देना उसकी समझदारी नहीं है।

वह यह क्यों नहीं समझता कि रिश्ते निभाने का अर्थ अपना अस्तित्व मिटा देना नहीं होता? बड़े भाई का सम्मान करना अच्छी बात है, लेकिन सम्मान के नाम पर अन्याय सहते रहना जरूरी नहीं।

जिंदगी के पांच बड़े सबक-

1. चतुर होना और अच्छा इंसान होना अलग-अलग बातें हैं।
दूसरों का हक छीनकर सफल होना बुद्धिमानी नहीं, बल्कि स्वार्थ है। असली समझदारी वह है जिसमें अपनी तरक्की के साथ दूसरों का सम्मान भी सुरक्षित रहे।

2. समय कभी एक जैसा नहीं रहता।
आज जिसके पास सब कुछ है, कल उसके पास कुछ भी नहीं हो सकता। इसलिए अपनी सफलता पर अहंकार और दूसरों की मजबूरी पर उपहास कभी नहीं करना चाहिए।

3. अच्छाई के साथ आत्मसम्मान भी जरूरी है।
सीधा-सादा होना कोई अपराध नहीं। दूसरों की मदद करना भी महान गुण है। लेकिन अपनी अच्छाई का किसी को गलत फायदा उठाने देना बंद करना चाहिए।

4. रिश्ते अधिकार से नहीं, व्यवहार से टिकते हैं।
बड़ा होने से कोई अपने आप महान नहीं बन जाता। महानता इस बात में है कि आप अपने से छोटे और कमजोर व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।

5. माफ करना सीखो, लेकिन सबक भूलना मत।
किसी की मदद करना आपकी इंसानियत है, लेकिन बार-बार उसी व्यक्ति से धोखा खाना आपकी मजबूरी नहीं होनी चाहिए।

अंतिम संदेश

विनीश और दिनेश की कहानी हमें एक बहुत महत्वपूर्ण बात सिखाती है।

विनीश के पास कभी संपत्ति थी, परिवार में सम्मान था और अपनी चतुराई का घमंड था। लेकिन आज वह दूसरों की मदद पर निर्भर है।

दिनेश के पास कभी संपत्ति नहीं रही, लेकिन उसके भीतर रिश्तों को निभाने का भाव आज भी जीवित है।

फिर भी दिनेश को अपनी जिंदगी का एक सबक सीखना बाकी है—दूसरों के लिए अच्छा इंसान बनने से पहले खुद के लिए भी न्याय करना सीखो।

क्योंकि दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। एक वे जो दूसरों को गिराकर ऊपर उठना चाहते हैं और दूसरे वे जो खुद गिरकर भी दूसरों को उठाने का प्रयास करते हैं।

लेकिन जिंदगी का असली विजेता वह है जो किसी का हक नहीं छीनता, किसी के सामने अपना आत्मसम्मान नहीं बेचता और अपनी अच्छाई को अपनी कमजोरी नहीं बनने देता।

याद रखिए:
दिल इतना बड़ा रखो कि दूसरों की गलतियां माफ कर सको, लेकिन आत्मसम्मान इतना मजबूत रखो कि कोई तुम्हारी अच्छाई का फायदा न उठा सके।

किसी के लिए अच्छा होना आपकी पहचान है, लेकिन किसी के हाथों इस्तेमाल होते रहना आपकी नियति नहीं होनी चाहिए।