Wednesday, November 25, 2026

दो भाई, दो सोच और समय का इंसाफ - पार्ट - 2 (पूर्व कथानक) अध्याय 6-10

गतांक से आगे - 

छठा अध्याय:
नया आयाम - वासुदेव का लड़का अनुभव

विनीश और दिनेश एक दूसरे के विरोधी बन चुके थे। विनीश के पास वाकपटुता का हुनर था तो दिनेश के पास माल बेचने का। बाज़ार उसी का सगा होता है जो माल बेचता है और इस मामले में दिनेश आगे था।

जब दिनेश का व्यापार नीचे जाने की आहट देने लगा था तब वासुदेव का लड़का अनुभव काम सीखने दिनेश के पास आने लगा था। वह चुपचाप सब देख रहा था। कौन लोग दुकान में माल पर नज़र रख रहे हैं और कौन लोग उनको बातों में ले रहे हैं। अनुभव ने बताया तो दिनेश ने कहा कि इन्हीं से काम करना है।

दिनेश अनुभव को मजबूरी में ही झेल रहा था क्योंकि अनुभव कभी अभावों में नहीं रहा था। उसका लक्ष्य निर्माण सामग्री के काम को ऑनलाइन करने का था लेकिन पर्ची सिस्टम तथा माल की टूट-फूट का निस्तारण संभव नहीं होने के कारण अनुभव ने ऑनलाइन का विचार त्याग दिया।

अनुभव दुकान नहीं करना चाहता था और दुकान से हटने का मर्यादित तरीका ढूंढ रहा था क्योंकि मामला रिश्तेदारी का था।

वहीं दिनेश भी बिना बैर पाले अनुभव को हटाना चाहता था। उसने 3 महीने पूरे होते ही चुपचाप अनुभव के पिता को नई दुकान डालने के लिए राजी कर लिया जबकि अनुभव तैयार नहीं था।

नेताजी के भांजे की बाज़ार में अच्छी पकड़ थी इसलिए दिनेश ने उन्हें अनुभव के लिए दुकान ढूंढने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि इसको अभी 2 साल अपने पास ही रखो क्योंकि 3 महीने में कोई दुकानदारी नहीं सीखता है। 

दिनेश ने कहा कि मुझे चाचाजी को जवाब देना है। अमन बाकला अनुभव का चेहरा पढ़ चुका था और बेमन से दलाली का दस्तूर समझाया और कहा कि अभी और सोच लेना।

अमन बाकला ने कुछ दिन बाद पहली दुकान दिखाई जो कि विनीश का बेसमेंट था। अनुभव ने दिनेश को मन किया कि एक ही काम की दुकान ऊपर नीचे होने से दाेनों की दुकानदारी खराब होगी और रिश्तेदारी भी खराब होगी।

दिनेश को भी मालूम था कि यह बेसमेंट नहीं मिलेगा और जब विनीश को पता चलेगा तो वासुदेव के परिवार से उनके संबंधों में कड़वाहट आ जाएगी।

विनीश को मालूम चला और उसने बेसमेंट कैंसिल करवा दिया जिससे वासुदेव चिढ़ गये। दिनेश सफल रहा।

1 महीने बाद दूसरी दुकान देखी गई जो कि पीछे बीहड़ कि तरफ थी और वो भी 65000/- रुपए किराए पर। अनुभव ने मना कर दिया लेकिन दिनेश ने पूरा ज़ोर लगाया कि दुकान ले ले परंतु अनुभव ने नहीं ली।

अनुभव अब दिनेश के गले की हड्डी बनता जा रहा था। अनुभव ने स्वयं को दुकान के लिए राज़ी किया क्योंकि वो सॉफ्टवेयर में वापस नहीं जाना चाहता था और यही एकमात्र विकल्प उसके पास था। 

वह 50000/- से ज़्यादा किराया नहीं देना चाहता था क्योंकि दिनेश की दुकान पर 1 लाख तक की कमाई हो रही थी।

अनुभव के आने से दुकान की बिक्री बढ़ी थी लेकिन अनुभव येन-केन तरीके मुनाफ़ा कमाने से ज़्यादा ग्राहक को सत्य के दम पर पकड़ कर रखना पसंद करता था। अनुभव गलती पर था क्योंकि ग्राहक को सत्य पसंद नहीँ होता है, उसे तो रजनीगंधा-तुलसी और चाय पसंद होती है।

अनुभव बनिया होकर भी बनिया जैसा नहीं था। स्कूल और कॉलेज में ब्राह्मण समुदाय के लोगों से ही उसकी मित्रता हो पाती था। सौम्य स्वभाव के बावज़ूद भी वह कॉलेज में लड़ाइयों का हिस्सा रहा था।

सातवां अध्याय:
समय के हाथों बदलता अनुभव

दुकानदारी में उतरना अनुभव का एक गलत कदम होने वाला था।

दिनेश की दुकान पर आने के 10 महीने बाद एक दुकान उपलब्ध हुई जिसका किराया 70000/- रुपए था।

अमन बाकला ने कहा कि दुकान मनहूस है परंतु दिनेश अब तक भर चुका था। अनुभव कोई पैसा भी नहीं लेता था दुकान बैठने का जिससे दिनेश और दबाव महसूस कर रहा था।

दिनेश ने वासुदेव चाचा से कहा कि बेसमेंट वह ले लेगा 18-20 हज़ार में क्योंकि उनकी वाली दुकान में बेसमेंट उनके पास नहीं था। अब वासुदेव ने अनुभव को कहा कि 50 का किराया निकल सकता है तो ले लो। 

अनुभव ने दुकान ले ली। 

70000/- किराए के एग्रीमेंट के बाद दिनेश बेसमेंट लेने की बात से मुकर गया यह कहकर कि बाज़ार में काम कम है और दुकान के खर्चे भी नहीं निकल रहे हैं।

पूर्णिमा बुआ के यहां जब फूफाजी को यह बात पता लगी तो वो बोले कि जब दिनेश का खर्चा नहीं निकल रहा है तो अनुभव कैसे निकालेगा? फिर भी दुकान को चलाने की हिम्मत देखते हुये उन्हाेंने 1 साल तक दुकान चलाने का नुस्खा बताया और हिदायत दी कि पैसा टीके चुकाना है सबका।

अनुभव ने मुहूर्त करके दुकान चालू कर दी।

दुकान चालू करने के लिए माल की जरूरत होती है । दिनेश ने उस माल का इंतजाम करवाया जो आसानी से मिल जाता था और सबके पास था। 

उन्होनें मुख्य सैंपल्स के लिए किसी को नहीं कहा। उन्होंने अपनी साली के लड़के को भी अनुभव की मदद करने के लिए मन कर दिया हांलाकि वह चुपचाप उसकी मदद करता रहा। उसने अनुभव को स्टेशनरी का सामान लाकर दिया और 2 लोगों के सैंपल्स भी करवाए। अनुभव रिश्तेदारी और दुकानदारी में घर्षण को देख रहा था।

अनुभव को 6 महीने बीत गए थे लेकिन दुकानदारी जम नहीं पा रही थी। अनुभव दिवाली के बाद धंधा बंद करने का मन बना चुका था। 

उधर दिनेश ने गाड़ी खरीद ली थी और उनके शेयर के भाव वापस बढ़ गए थे।

अनुभव हमेशा की तरह दुकान पर खाली बैठा था कि तभी एक बाबा आया। उसने सेवा यानी पैसे के लिए कहा तो अनुभव ने बताया कि वह तो कुछ टाइम में दुकान ख़ाली करके जा रहा है इसलिए उसके पास देने के लिए कुछ नहीं है। बाबा ने कहा तू दे बस। अनुभव ने 100/- रुपए निकल कर दे दिये। बाबा शायद लालची था। वो बोला और दे। अनुभव ने 500/- रुपए और निकल कर दे दिये। बाबा ने कहा कि तू मुझे यहीं मिलेगा। वो चल गया और अनुभव भी अपने 600/- रुपए जाने का शोक मनाने लगा।

समय बीता। अनुभव को काम मिलने लगा। वह बाबा जब जब आता तब तब अनुभव वहां मिलता और इस दौरान 2 साल वो वहां नहीं था। संयोग।

धीरे धीरे उसके रिश्ते की भी बात चलने लगी।

नवां अध्याय:
एक और दुकान 

समय तेज़ी बीत रहा था।

दिनेश के पास उनकी साली का लड़का बैठ रहा था जो अभी 16 साल का था। अब दिनेश ने एक और दुकान खोलने का फैसला किया जो साली के लड़के को सम्हालने का फैसला किया।

50000/- रुपए मासिक किराये की भूतल की दुकान ली गई और साली के लड़के को बिठाया गया। अनुभव ने दुकान की बोहनी करवाई और अगले कुछ महीने में दुओं खूब चली।

लड़का प्रचार पा गया और अनुभव संघर्ष करता रहा।

दिनेश और लड़के की जुगलबंदी अच्छी चल रही थी जब तक नकली माल बनाने को लेकर बाज़ार में बात खुल गई।

कुछ समय पश्चात लड़के वाली दुकान पर लड़ाई झगड़े की खबर आने लगी। 2 साल में दुकान का बेड़ा गर्क हो गया और दिनेश तथा साली के परिवार में अलगाव हो गया।

दिनेश ने कहा कि लड़के ने नुकसान लगा दिया और .लड़के ने कहा कि दिनेश ने नुकसान लगा दिया।

दसवां अध्याय:
रिश्ते वाली दुकान

अनुभव व्यवहारिक बातचीत करता था लेकिन पूजा पाठी नहीं था। वह सांख्य और वेदांत को समझने वाला व्यक्ति था न कि साकार उपासना करने वाला व्यक्ति। बाज़ार साकार उपासकों का था जहां हद दर्जे के कर्मकाण्ड करने वालों को अच्छा समझा जाता था। बाज़ार राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों का था जबकि अनुभव वैज्ञानिक और तार्किक दृष्टि से राष्ट्र की अवधारणा को देखता था।

अनुभव सावरकर के पुण्यभूमि वाली विचारधारा के नजदीक था जबकि बाज़ार के अधिकतर लोग गोडसे-उपासक थे। दरअसल उनके मन के खोखलेपन और बौद्धिक दिवालियेपन को राष्ट्रवाद की चादर ने धमक रखा था। एक पुराने व्यापारी ने अनुभव को कहा कि बाज़ार मुनाफ़े का गढ़ होता है जहां राष्ट्रवाद भी बिक जाता है।

अनुभव का काम चलता रहा परंतु इतना ही कि टिका रहे । शादी की बात चलती थी लेकिन जब रिश्ते वाले दुकान आते और पूछे कि कितना कमाते हो तो अनुभव सच बता दिया करता था कि दुकान के खर्चे काटकर 30000/- रुपए से ज्यादा नेट प्रॉफिट नहीं होता है। अनुभव की समस्या थी कि वह झूठ नहीं बोल पा रहा था। 

नोटबंदी हो गई थी और अनुभव का धंधा 50 दिन में 25% ही रह गया।

6 माह पश्चात जीएसटी आया और कमज़ोर दुकान फिर झटका खायी।

इसके बाद बजरी बंद हुई और बाज़ार में नई सड़क का काम शून्य से शुरू हुआ जिससे व्यापार 3 महीने ठप्प रहा।

अनुभव दुनियादारी में कच्चा था इसीलिए वह भ्रष्ट और मानसिक बीमार समाज के अनुरूप खुद को ढाल नहीं पाया। उसके दोनों भाई सामाजिक समझ के साथ नोटबंदी में भी काम कर रहे थे और वह दुकान की खाली दीवारों को ताकता रहता।

नेताजी के भांजे को अनुभव ने कहा कि छोटी दुकान दिलवा दो तो उन्होंने छोटी दुकान दिखवा दी। अनुभव बड़ी दुकान से छोटी दुकान में जाने का फैसला नहीं कर पाया और बड़ी दुकान को ही चलता रहा।

रिश्ते आते थे लेकिन बात आगे नहीं बढ़ती थी। अनुभव बता दिया करता था कि उसके दो भाइयों की दुकान भी है इस मार्केट में जिसके बाद वो रिश्ता कभी लौट कर नहीं आता था। यह बात होने लगी थी कि शायद दुकान ही इसलिए चला रहा कि शादी हो जाए। दिनेश ने अनुभव की दुकान का नाम रिश्ते वाली दुकान निकाल दिया था।

अनुभव ने रिश्ते देखने बंद कर दिए थे। विनीश और दिनेश सामने तो अच्छे बनते थे लेकिन उनके द्वारा चुपचाप शादी के रिश्ते देखने के लिए कहे गए नकारात्मक शब्द असर करने लगे थे। वो भी चाहते थे कि मेरी शादी विजातिय परिवार में हो जाए।

रिश्ते आने बंद हो चुके थे और अनुभव भी बात नहीं करना चाहता था। एक दिन अचानक 3 लोग उसकी दुकान आये और रिश्ते के सिलसिले में बात की। अनुभव बात नहीं करना चाहता था इसलिए उसने सारी बातें पहले ही ही बता दी। जैसे कि इतना किराया देकर दुकान शादी के लिए खोल रखी है, उमर हो रही है और कमाई बहुत कम है, ईत्यादि। 

रिश्ता परकोटे के प्रतिष्ठित परिवार का था जिनकी जानकारी मार्केट में पहले से ही थी। अनुभव ने एक काम अलग किया इस बार - अपने भाइयों विनीश और दिनेश का उल्लेख नहीं किया।

रिश्ता तय हुआ। काफी अड़चनों के बाद विवाह भी सम्पन्न हुआ। 

विनीश और दिनेश को पूरा सम्मान मिला। विनीश ने अपनी चिढ़ को दबाते हुए अच्छा साथ निभाया और पूरा समय अपनी गाड़ी उपलब्ध करवाई। दिनेश अधिक चिढ़ा हुआ था क्योंकि अनुभव के ससुर की दुकान के सामने ही कपड़े की दुकान पर वह काम किया करता था। 

आगे जारी है.....

No comments:

Post a Comment